*#तीसरी बार निर्विरोध चुने गए पूर्व सैनिक प्रवीण सेमवाल पीटीए अध्यक्ष,जबकि पाँचवी बार एसएमसी अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी को भी निर्विरोध चुना गया।

रिपोर्ट- बेबाक फौजी की आवाज।

*#रुद्रप्रयाग: जनपद मुख्यालय स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में अध्यापक-अभिभावक संघ की बैठक में बड़ी संख्या में पहुँचे अभिभावकों ने सेवानिवृत्त कैप्टन प्रवीण सेमवाल को तीसरी बार भी पीटीए अध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना। तो वही एसएमसी अध्यक्ष पद पर लगातार पाँचवी बार पार्वती गोस्वामी को भी निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया।

*#पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में आयोजित शिक्षक-अभिभावकों की बैठक में प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति एंव महिला प्रेरक समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी ने नए शिक्षण सत्र के लिए चुने गए सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया, कहा कि शिक्षक-अभिभावकों का हमेशा आपसी तालमेल,सहयोग से ही हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं को बेहतर पढ़ाई का अवसर मिल रहा है, विद्यालय में पठन पाठन से लेकर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी समाधान हो रहा है।उन्होंने विद्यालय के सभी कार्यकलापों पर विस्तार से चर्चा की।

*#वहीँ नवनिर्वाचित पीटीए अध्यक्ष प्रवीण सेमवाल, व एसएमसी अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताया, कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में रुद्रप्रयाग इंटर कॉलेज काफी प्रगति कर रहा है, मगर हम सबको मिलकर विद्यालय को जनपद का ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर का बेहतर विद्यालय बनाने के लिए सहयोग करना होगा।

कार्यक्रम एंव चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन शिक्षक शशि प्रसाद पुरोहित द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वार्ड नं-6से सभासद नरेंद्र रावत, किशन सिंह रावत, प्रेमादेवी, कल्पेश्वरी देवी, विनीता देवी, संगीता डोभाल, मुकेश सिंह, राजेश्वरी देवी, रघुवीर सिंह रावत, दिगम्बर बिष्ट, धर्मवीर सिंह, शशि जगवाण, विमला गोस्वामी, उत्तम सिंह, के अलावा विद्यालय के शिक्षक एन.एस. नेगी,बीएस नेगी, बीएस जेठूडी, रीता सेमवाल, सन्तोष पँवार, के के पांडेय, पीसी पांडेय, निर्मला, रश्मि नेगी, प्रदीप कुमार, भुवनेश्वरी नोटियाल,फरहा नाज सहित बड़ी संख्या में अभिभावक,विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।